चंद्रग्रहण: 7 सितंबर को दिखेगा ब्लड मून

हैदराबाद, इस सप्ताहांत चंद्रग्रहण लगेगा, लेकिन यह होगा एक अनोखा अहसास। 7 सितंबर को आसमान को रोशन करने के लिए एक ब्लड मून उदित होगा। अगर मौसम अनुकूल और आसमान , साफ़ रहा, तो आप चाँद को गहरे लाल रंग में बदलते हुए देख सकते हैं। चाँद का लाल-नारंगी रंग में धीरे-धीरे नाटकीय रूप से परिवर्तन पूर्ण चंद्रग्रहण के कारण हो रहा है। यह ग्रहण रविवार रात 8.58 बजे शुरू होकर सोमवार सुबह 2.25 बजे तक चलेगा।

इस बार पूर्ण चंद्रग्रहण सभी भारतीय शहरों में दिखाई देने की उम्मीद है। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त रिपोर्टों और अवलोकनों के आधार पर सुंदर लाल रंग का ब्लड मून चरण लगभग 80 मिनट तक चलने की उम्मीद है। पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुज़रती है, तो उसकी छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है। चंद्रमा पूरी तरह से लुप्त होने के बजाय सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है, जो पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा छनकर जाता है। मूलत चंद्रमा सूर्य की मंद लालिमा से प्रकाशित होता है।

Ad

यह भी पढ़ें… गणेश विसर्जन के चलते बंद रहेंगी शराब की दुकानें

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button