उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बम विस्फोट, एक बच्चे समेत दो की मौत

पेशावर, उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सोमवार को एक पुलिस थाने के पास हुए बम विस्फोट में एक बच्चे सहित कम से कम दो लोगों की मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

उत्तरी वजीरिस्तान की सीमा से सटे बन्नू जिले के मेरियन पुलिस थाने के बाहर खड़े एक ऑटो रिक्शा में रखी विस्फोटक सामग्री में जोरदार धमाका हुआ। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए बन्नू जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। इस धमाके से आसपास के इलाकों में दहशत और डर का माहौल पैदा हो गया है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस टुकड़ियों को भेजा गया है, इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है तथा पुलिस घटना की जांच कर रही है। (भाषा)

यह भी पढ़े: पाकिस्तान मुख्यालय के पास विस्फोट : 10 की मौत, कई घायल

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button