बीआरएस ने जुबली हिल्स को नजरअंदाज किया : श्रीहरि

हैदराबाद, पशु संवर्धन मंत्री श्रीहरि ने कहा कि पिछली बीआरएस सरकार के दौरान जुबली हिल्स विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया। उन्होंने जुबली हिल्स उप-चुनाव प्रचार के तहत कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नवीन यादव के समर्थन में वेंगलराव नगर डिवीजन में डोर-टू-डोर प्रचार किया।

श्रीहरि ने वोटरों को राज्य सरकार द्वारा लागू किये जा रहे विकास व कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए नवीन यादव को वोट देने का आग्रह किया। तत्पश्चात वहां पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों स्थानीय बीआरएस समर्थकों को कांग्रेस में आमंत्रित किया। मंत्री श्रीहरि ने कहा कि लोग सोचते हैं कि जुबली हिल्स बहुत विकसित है, लेकिन पिछली सरकार की लापरवाही के कारण यहां कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जुबली हिल्स का विकास केवल कांग्रेस सरकार से ही संभव है। हमारी सरकार का लक्ष्य हर योग्य गरीब व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाएं प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें… जुबली हिल्स उप चुनाव हार को लेकर कांग्रेस दबाव में : केटीआर

इसके एक हिस्से के रूप में जिन लोगों को पिछली सरकार के दौरान कल्याणकारी योजनाएं नहीं मिलीं, उन्हें नए राशन कार्ड आदि दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड के माध्यम से हर गरीब व्यक्ति को 6-6 किलो मुफ्त चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के तहत आरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध की गयी है। लाखों गरीब परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस इस उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button