बुद्ध पूर्णिमा , करुणा, ज्ञान और मनुष्यता का वैश्विक उत्सव

बुद्ध पूर्णिमा को वैश्विक स्तर पर वेसाक भी कहा जाता हे। भारत के लिए यह तिथि कई वजहों से बहुत पवित्र है। इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें गया में बोधि की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उन्होंने अपनी देह त्यागी थी, जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहते हैं। ये तीनों घटनाएं एक दिन ही घटी थीं, इसलिए बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन को तीन गुनी पवित्रता का दिन कहते हैं। इसके अलावा हिंदू धर्म में वैसाख पूर्णिमा का अपने आपमें बहुत महत्व है।

गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल में हुआ था, लेकिन उन्होंने ज्ञान प्राप्ति और बौद्ध धर्म के विस्तार के लिए उपदेश देना भारत में शुरु किया था, इसलिए उनके और बौद्ध धर्म के भारत के साथ विशेष रिश्ते हैं। गौतम बुद्ध को बोधि की प्राप्ति बोधगया में हुई थी। सारनाथ में उन्होंने अपना पहला उपदेश दिया था और कुशीनगर में उनका महापरिनिर्वाण हुआ था। इसलिए भारत में बौद्ध धर्म के अनुयायी बुद्ध पूर्णिमा को त्रिरत्न पूर्णिमा की संज्ञा भी देते हैं।

अहिंसा, करुणा और माइंडफुलनेस का वैश्विक संदेश

इस दिन बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग उपवास रखते हैं, ध्यान करते हैं, गरीबों को जो संभव हो दान देते हैं और पंचशील के नियमों का पालन करने का संकल्प लेते हैं। यह पर्व भारतीय संस्कृति में अहिंसा, शांति और समभाव के आदर्शों को पुनर्जीवित करता है। भारत के अलावा इस दिन को श्रीलंका, थाइलैंड, म्यांमार, भूटान, कंबोडिया, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, नेपाल तथा यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में भी बुद्ध पूर्णिमा उत्साह के साथ मनायी जाती है।

यह भी पढे़ : पूजा पाठ पूजाघर का जल होता है अमृत समान

अहिंसा, संघर्षों के समाधान का मार्ग है और बुद्ध की करुणा आज मानवता को जोड़ने का प्रमुख सूत्र है। बौद्ध धर्म के मानने वालों के बीच आजकल माइंडफुलनेस जैसा शब्द भी खूब प्रचलित है, जो मानसिक स्वास्थ्य का आधुनिक उपाय है। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी वेसाक को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी है और इसे वैश्विक शांति दिवस के रूप में मनाने का आह्वान करता है। कुल मिलाकर बुद्ध पूर्णिमा केवल अतीत की स्मृति नहीं बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए एक मार्गदर्शक तिथि है। इसलिए हर गुजरते दिन के साथ दुनिया में बौद्ध धर्म के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है।

आर.सी.शर्मा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button