बेगम बाजार में अतिक्रमण पर बुल्डोजर, व्यापारियों का धरना

Ad

हैदराबाद, बेगम बाजार इलाके में जीएचएमसी की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन गरीबों और छोटे कारोबारियों को अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रहा है। व्यापारियों ने बताया कि उनकी दुकानें आजादी के समय से मौजूद हैं और वर्षों से यहां कारोबार कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अब अचानक इन्हें अतिक्रमण कैसे घोषित किया जा रहा है।

व्यापारियों ने यह भी बताया कि उनकी दुकानों में बिजली के वैध कनेक्शन हैं और वे सभी प्रकार के कर नियमित रूप से चुकाते हैं, जिससे राज्य सरकार को बड़ा राजस्व मिलता है। इसके बावजूद अतिक्रमण के नाम पर दुकानों पर तोड़‌फोड़ की गई। बताया गया कि जीएचएमसी द्वारा आज सुबह संतोष ढाबे से लेकर लेबर अड्डा, मछली मार्केट, राम की बंडी से दूध खाना तक रास्तों में बाधक तत्वों और फुटपाथों पर स्थापित टीन शेडों को हटाया गया।

भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, लड्डू पर मामला दर्ज

बेगम बाजार में अतिक्रमण हटाने की जानकारी मिलने के बाद भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष लड्डू यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें व्यापारियों ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया और किसी भी तोड़फोड़ से पहले प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। इसी बीच, भाजयुमो कार्यकर्ताओं व जीएचएमसी के बीच जमकर हंगामा किया और स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद पुलिस ने लड्डू यादव समेत विरोध प्रदर्शन करन वालों को हिरासत में लिया। गोशामहल पुलिस द्वारा लड्डू यादव के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

एसआर नगर पुलिस स्टेशन रोड पर फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया गया

ग्रेटर हैदराबाद महानगर निगम (जीएचएमसी) ने एसआर नगर पुलिस स्टेशन रोड पर फुटपाथों से अवैध अतिक्रमण हटाया। बताया गया कि विभाग को लंबे समय से फुटपाथों पर अवैध स्टॉल, अस्थायी ढांचे और दुकानों के विस्तार के कारण आम लोगों को काफी परेशानी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन अतिक्रमणों की वजह से न केवल पैदल चलने वालों को दिक्कतें हो रही थीं, बल्कि इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ रही थी। जीएचएमसी की टीमों ने प्रवर्तन कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुँचकर अतिक्रमण हटाते हुए दुकानदारों और ठेला-बंडी लगाने वालों को सख्त चेतावनी दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फुटपाथ केवल पैदल यात्रियों के लिए हैं और भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ेहैद्रा आयुक्त ने नामपल्ली स्थल का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उल्लंघन पर कार्रवाई

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button