तेलंगाना: बस व लॉरी में टक्कर, 2 मौत

हैदराबाद, आदिलाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण गंभीर दुर्घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार सुबह एक और दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार निजी बस और लॉरी की टक्कर ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।

आदिलाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तेज रफ्तार निजी बस व लॉरी के बीच जोरदार टक्कर में 5 वर्षीय बालक समेत 2 की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह बोथ चौराहे के पास तेज रफ्तार निजी बस व लॉरी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में 5 साल के बच्चे और 60 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े : 12 लोगों की जान बचाने में सफल रही साइबर अपराध पुलिस

जबकि तीन अन्य घायलों को इलाज के लिए आदिलाबाद के रिम्स में भर्ती कराया गया। बताया गया कि बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। घटना के बाद से ही निजी बस का चालक फरार है। फिलहाल मृतकों के शवों को पहचान के लिए जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button