लालागुड़ा हॉस्पिटल में कार्डियक कैथ लैब और एडवांस कार्डियक यूनिट उद्घाटित
हैदराबाद, लालागुड़ा स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में कार्डियक कैथ लैब और एडवांस कार्डियक यूनिट को स्थापित किया गया है। इस नई सुविधा का उद्घाटन आज दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने किया। अवसर पर बताया गया कि नई कार्डियक कैथ लैब अस्पताल को एंजियोग्राम और एंजियोप्लास्टी जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं करने में सक्षम बनाएगी।इससे हृदय संबंधी समस्याओं वाले रोगियों के लिए समय पर उपचार सुनिश्चित होगा।

एडवांस्ड कार्डियक यूनिट में एक आधुनिक कार्डियक इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) तथा एक कार्डियोथोरेसिक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) शामिल है। एक ही छत के नीचे व्यापक हृदय संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार देखभाल सुनिश्चित होगी। लालागुड़ा स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल भारतीय रेलवे का चौथा अस्पताल बन गया है, जहां कैथ लैब की सुविधा है। अवसर पर दमरे महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने कहा कि यह नई सुविधा रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि समय पर हृदय समस्या संबंधी देखभाल से जान बचाई जा सकती है। यहां कार्डियक कैथ लैब और एडवांस कार्डियक यूनिट की स्थापना अपने कर्मचारियों के हितों के प्रति दक्षिण मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें… लॉ सेट तथा पीजीएल सेट के नतीजे घोषित
अवसर पर दमरे की प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक निर्मला राजाराम, हैदराबाद मंडल के रेल प्रबंधक लोकेश विश्नोई, सेंट्रल हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉ. एल. शिवा नागा प्रसाद, डॉ. एनवीबीके साई, मुख्य स्टाफ सर्जन 1 (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. कृष्णवेणी मुख्य स्टाफ सर्जन 2 सहित अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, चिकित्सक, कर्मचारी, मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि तथा सेवानिवफत्त कर्मचारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



