रामसिंह पुरा में मनायी गयी वैकुंठ एकादशी
हैदराबाद, श्री बालाजी वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (मठ), राम सिंह पुरा, कारवान में वैकुंठ एकादशी श्रद्धापूर्वक व भव्यता के साथ मनायी गयी।
अवसर पर मंदिर को आकर्षक, सुंदर और भव्य रूप में सजाया गया। मंदिर के चेयरमैन एम. कुंदन लाल सिंह और काछी समाज के अध्यक्ष ए. सुरेंद्र सिंह के सान्निध्य में अभिषेक, महाआरती, दर्शन आदि कार्यक्रम संपन्न हुए। पंडित जीवेश महाराज और साथी पंडितों द्वारा विधिवत रूप से विशेष पूजा के कार्यक्रम संपन्न करवाये गये। शाम के समय गरुड़ वाहन सेवा जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें… हरे कृष्णा स्वर्ण मंदिर में भव्य रूप से मनायी गयी वैकुंठ एकादशी
गरुड़ वाहन सेवा जुलूस में मंदिर के चेयरमैन एम. कुंदन लाल सिंह, भूतपूर्व चेयरमैन, ए. सुरेंदर सिंह, एस. बलवीर सिंह, एम. पुरुषोत्तम सिंह, एम. सोहन सिंह, बी. तिलक सिंह, टी. पन्ना सिंह, एम. सुंदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



