आपदा प्रबंधन में ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ जरूरी: शाह

नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ और ‘सीएपी’ जैसी प्रौद्योगिकियों को अपनाने से आपदा से निपटने की तैयारी में काफी मजबूती आएगी और आपात स्थिति में प्रत्येक नागरिक तक समय पर और प्रभावी ढंग से सूचना पहुंचाई जा सकेगी।

सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शाह ने सेल ब्रॉडकास्ट चेतावनी प्रणाली की शुरुआत होने पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही, जो नागरिकों को उनके क्षेत्रों में आपात स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं के बारे में चेतावनी देगी।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ चेतावनी प्रणाली की शुरुआत की। यह प्रणाली आपात स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों को उनके क्षेत्र में तुरंत सतर्क करने के लिए विकसित की गई है।

बयान में शाह के हवाले से कहा गया, ‘‘सेल ब्रॉडकास्ट और सीएपी जैसी उन्नत संचार प्रौद्योगिकियों को अपनाने से आपदा की तैयारी में काफी मजबूती आएगी, शासन व्यवस्था में सुधार होगा और प्रत्येक नागरिक तक समय पर और प्रभावी ढंग से सूचना पहुंचाई जा सकेगी।’’

‘कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल’ (सीएपी) एक आपदा प्रबंधन प्रणाली है। इसका उपयोग मोबाइल फोन के माध्यम से आपातकालीन अलर्ट भेजने में किया जाता है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button