सिकंदराबाद कंटोनमेंट के एक हजार करोड़ का बकाया चुकाए केंद्र : पोन्नम

हैदराबाद, हैदराबाद जिला प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शहर में रक्षा मंत्रालय की भूमियों को जनता की आवश्यकताओं के लिए उपयोग करने की अनुमति देने का अनुरोध किया। मंत्री पोन्नम ने आज नगर पहुँचे राजनाथ सिंह को महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी, राज्यसभा सदस्य अनिल कुमार यादव और सिकंदराबाद कंटोनमेंट विधायक गणेश द्वारा हस्ताक्षरित पत्र सौंपा।

पोन्नम प्रभाकर ने उम्मीद जताई कि पत्र में उल्लेखित मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री उचित निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय की ज़मीनें दिन-प्रतिदिन विकसित हो रहे हैदराबाद और सिकंदराबाद वासियों की आवश्यक बुनियादी ढाँचे की ज़रूरतों को पूरा करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने रक्षा मंत्री का ध्यान इस ओर दिलाया कि यूजर चार्जेस के रूप में सिकंदराबाद कंटोनमेंट से तेलंगाना सरकार को मिलने वाले लगभग एक हजार करोड़ रुपये अभी बकाया हैं।

पोन्नम ने रक्षा भूमि हस्तांतरण में तेजी और चुनाव जल्द कराने की मांग की

पोन्नम ने बताया कि यह लंबित बकाया राशि का समय पर भुगतान राज्य सरकार को रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विकासशील क्षेत्रों में लोगों को बुनियादी ढांचागत सुविधाएँ प्रदान करने और आवश्यक नागरिक सेवाओं को बनाए रखने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार को सार्वजनिक उपयोग के लिए कुछ रक्षा भूमि देने पर सहमत होने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।

यह भी पढ़े: परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने किया फलकनुमा आरओबी का उद्घाटन

पोन्नम ने अनुरोध किया कि इन ज़मीनों को सौंपने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि यह जमीन हस्तांतरण चल रही बुनियादी ढाँचे और गतिशीलता परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक है, जो शहर के विकास और जन सुविधा के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। साथ ही राजनाथ सिंह को सौंपे गए पत्र में अनुरोध किया गया कि सिकंदराबाद कंटोनमेंट बोर्ड के चुनाव जल्द से जल्द कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button