परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने किया फलकनुमा आरओबी का उद्घाटन

Ad

हैदराबाद, सिकंदराबाद-फलकनुमा ब्रॉडगेज लाइन पर फलकनुमा आरओबी के समानांतर आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) का उद्घाटन आज हैदराबाद के प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर और महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी ने किया। इस पुल का निर्माण जीएचएमसी द्वारा 52.03 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य अनिल कुमार यादव, हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी, विधान पार्षद मिर्जा रियाज उल हसन आफंदी, मिर्जा रहमत बेग, विधायक मुहम्मद मुबीन, मीर जुल्फिकार अली, जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन, चारमीनार क्षेत्रीय आयुक्त श्रीनिवास रेड्डी एवं अन्य उपस्थित थे।

Ad

यह भी पढ़े: हिंसाग्रस्त सम्भल में दशहरे पर पुलिस चौकी का उद्घाटन

अधिकारियों ने बताया कि फलकनुमा के लोगों के लिए आज से यातायात की समस्या खत्म हो जाएगी। पुराने आरओबी के नवीनीकरण और उसके समानांतर एक और आरओबी के निर्माण के चलते बारकस जंक्शन से फलकनुमा बस डिपो, रेलवे स्टेशन और चारमीनार की ओर जाने वाले वाहनों की यातायात समस्याओं का समाधान होगा। इससे समय की बचत के साथ घंटों जाम की स्थिति से भी राहत मिलेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button