पशु संवर्धन, डेयरी और मत्स्य क्षेत्रों के विकास में केंद्र दे समर्थन : वाकिटी श्रीहरि

हैदराबाद, पशु संवर्धन मंत्री वाकिटी श्रीहरि ने केंद्र सरकार से पशु संवर्धन, डेयरी और मत्स्य क्षेत्रों के विकास के लिए तेलंगाना को सहयोग देने का अनुरोध किया।

मंत्री ने हैदराबाद दौरे पर आये केंद्रीय पशुपालन, डेयरी, उद्योग विकास एवं मत्स्य मंत्री राजीव रंजन सिंह से भेंट की। राजेंद्र नगर स्थित राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफबीडी) के कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान श्रीहरि ने राज्य में पशु संवर्धन, डेयरी और मत्स्य विभागों द्वारा लागू की जा रही योजनाओं के बारे में केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… जिलाधीश ने अधिकारियों को दिया स्टॉक और बिक्री पर निगरानी रखने का आदेश

वाकिटी श्रीहरि ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य को केंद्र से आवश्यक सहयोग, एक्वा कल्चर, लाइफ साइंसेज में बीमा जैसे कई मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गोदावरी और कृष्णा नदियों के बीच स्थित 46 हजार बड़े तालाब, 26 हजार छोटे तालाब और 100 जलाशयों में मछलियों के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। राजेंद्र नगर स्थित एनएफबीडी को स्थानांतरित करने संबंधी आ रही खबरों को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन के ध्यान में लाया गया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि बोर्ड को स्थानांतरित करने का कोई विचार नहीं है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button