नाम जाप से संवर जाते हैं बिगड़े काम : सुमंगलप्रभाजी

हैदराबाद, गुरु के नाम में बहुत शक्ति होती है। जो भी शुद्ध मन से गुरु का नाम जपता है, उस पर गुरु की कृपा होती है और बिगड़े काम बन जाते हैं। उक्त उद्गार सिकंदराबाद मारुति विधि जैन स्थानक में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद द्वारा आयोजित चातुर्मासिक धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा ने व्यक्त किये। म.सा. ने कहा कि गणेशलालजी म.सा. जन-जन की आस्था के केंद्र हैं, जिनका संघ में जन्म दिवस मनाया गया है।

गुरुदेव के जीवन से कई संस्मरण जुड़े हैं। जिस प्रकार आइने में व्यक्ति अपने चेहरे के दाग धब्बों को देख कर उसे सुन्दर बनाने का हर प्रयास करता है, ऐसे ही गुरुदेव के जीवन के कई संस्मरण हैं, जिनसे श्रावक श्राविकाओं का उद्धार हुआ। सभा का संचालन करते हुए महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया ने बताया कि बधाई-विदाई समारोह एवं वीर लोकाशाह जयंती कार्यक्रम रविवार, 2 नवंबर को मनाया जाएगा। अवसर पर संघ की ओर से गौतम प्रसादी का आयोजन रहेगा।

यह भी पढ़ें…विकृतियों का त्याग है विनिवर्तना : डॉ. सुमंगलप्रभाजी

अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया ने बताया कि गणेशलालजी म.सा. की 146वीं जन्म जयंती एवं गुरुमाता मनोहरकंवरजी म.सा. के 64वें दीक्षा दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज अंतिम दिवस को सामूहिक जाप एवं भिक्षु दया के रूप में मनाया गया, जिसमें 50 श्राविकाओं ने भाग लिया। भिक्षु दया करने वालों की गोचरी की व्यवस्था संघ की ओर से रखी गई। बत्तीस आगम पर एक संदेश के रूप में नमो विहार सेवा ग्रुप ने प्रस्तुति दी। सामूहिक प्रभावना मोतीलाल, मदनलाल, सूरजमल, पुष्पेंद्र, कंचन बाई, पुष्पा बाई चोरड़िया, जो गुरु माता के सांसारिक परिवार है, एवं आनंद, पूजा, मीरांया कोठारी परिवार गुड़गांव, मेड़ता सिटी निवासी लूणकरण, प्रेमलता कोठारी परिवार की ओर से दी गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button