अवमानना के मामले में हाजिर हुए मुख्य सचिव

हैदराबाद, वित्त विभाग के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत रहने के दौरान दायर अदालत की अवमानना के मामले में सुनवाई हेतु वर्तमान समय में राज्य सरकार के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत के. रामकृष्णा राव हाजिर हुए। हाजिर होकर मुख्य सचिव ने स्पष्टीकरण दिया और बताया कि अदालत के पिछले आदेश पर अमल करते हुए बुधवार वे सुनवाई के लिए हाजिर हुए। उनके इस बयान पर न्यायाधीश ने अवमानना की याचिका पर सुनवाई बंद कर दी।
सूर्यापेट ज़िले के सिंचाई विभाग में कार्यरत दो अंशकालिक सफाईकर्मियों ने इंक्रीमेंट के साथ न्यूनतम वेतन भुगतान करने का आग्रह करते हुए याचिकाएँ दायर की। उस समय इस मामले पर अदालत द्वारा दिए गए आदेश का क्रियान्वयन न होने के कारण सफाईकर्मियों ने उच्च न्यायालय में अवमानना की याचिका दायर की, जिस पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस ई.वी. वेणुगोपाल ने सुनवाई की।
यह भी पढ़ें… पशु संवर्धन, डेयरी और मत्स्य क्षेत्रों के विकास में केंद्र दे समर्थन : वाकिटी श्रीहरि
याचिकाकर्ताओं को टाइम स्केल का भुगतान करने के लिए वर्ष 2023 में जारी किए गए आदेशों का तत्कालीन वित्त विभाग के मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव द्वारा पालन न करने पर उन्हें स्वयं अदालत में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के न्यायाधीश ने आदेश दिए थे। अदालत के आदेशों का पालन करते हुए सरकारी अधिवक्ता ने हलफनामा दायर किया, जिस कारण न्यायाधीश ने याचिका पर सुनवाई पूर्ण होने की घोषणा की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



