मुख्य सचिव ने किया ‘ज्वेल्स ऑफ आस़फ जाहिस – द ग्लोरी ऑफ वरंगल’ का विमोचन

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव ने ज्वेल्स ऑफ आस़फ जाहिस – द ग्लोरी ऑफ वरंगल शीर्षक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक कन्नेकांती वेंकट रमणा हैं। यह पुस्तक विमोचन कार्यक्रम डॉ. बी.आर. अंबेडकर तेलंगाना सचिवालय में मुख्य सचिव के कक्ष में आयोजित किया गया। अवसर पर जनसंपर्क विभाग की विशेष आयुक्त सी.एच. प्रियंका भी उपस्थित थीं।

मुख्य सचिव रामकृष्ण ने लेखक की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी सेवा के साथ-साथ उन्होंने ऐतिहासिक महत्व की इस पुस्तक को प्रकाशित कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि आसफ जाही शासनकाल में निर्मित वास्तुशिल्प चमत्कारों और उस समय वरंगल सूबे का संचालन करने वाले सुबेदारों के विस्तृत विवरणों से सुसज्जित यह पुस्तक इतिहास शोधकर्ताओं और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मूल्यवान संदर्भ ग्रंथ सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना हाईकोर्ट : पहचान चिह्न को लेकर दायर याचिका खारिज

पुस्तक में बताया गया है कि जहाँ वरंगल अपनी काकतीय विरासत, हजार स्तंभ मंदिर, किला और भद्रकाली मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, वहीं निजाम नवाबों के काल में भी यहाँ कई भव्य इमारतें बनीं, जैसे काज़ीपेट रेलवे स्टेशन और धर्मसागर फिल्टर बेड, जो अब मिशन भागीरथ पेयजल परियोजना का हिस्सा है। आसफ जाही शासनकाल में वरंगल सूबा वर्तमान आदिलाबाद, करीमनगर, वरंगल और खम्मम के कुछ हिस्सों को शामिल करता था। इस पुस्तक में उस दौर के सुबेदारों के योगदानों का विस्तृत उल्लेख है और निज़ाम युग की धरोहर इमारतों के दुर्लभ छायाचित्र भी शामिल हैं। पुस्तक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों, इतिहासकारों और आम पाठकों के लिए समृद्ध संग्रह के रूप में प्रस्तुत होती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button