मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव.ने तेलंगाना राज्य विधानसभा के अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार से शिष्टाचार भेंट की।

अध्यक्ष प्रसाद कुमार ने मुख्य सचिव रामकृष्ण राव को बंजारा हिल्स एमआरसी स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंचने पर शॉल और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. रामकृष्ण राव ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव के रूप में दो दिन पूर्व ही कार्यभार संभाला है। रामकृष्णा राव लंबे अरसे तक वित्त विभाग को संभालते रहे हैं और राज्य के बजट को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

यह भी पढ़ेंजानें मजदूर दिवस का इतिहास

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button