सड़क हादसे में बालक की मौत तीन अन्य घायल

Ad

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र शंकरपल्ली थाना परिधि में सड़क हादसे में तीन वर्षीय बालक की मौत हो गयी और बालक के पिता समेत तीन अन्य घायल हो गये।

शंकरपल्ली पुलिस इंस्पेक्टर मीर मुद्दसिर अली ने बताया कि संगारेड्डी जिले के कोल्लूर का रहने वाला मल्लेश आज अपने तीन वर्षीय पुत्र देवरा प्रदीप और अपने साले राजू के साथ आटो ट्राली में टायर खरीदने के लिए वाया मोकिला शंकरपल्ली जा रहा था। रास्ते में बुल्कापुर राघवेंद्रा मंदिर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी आटो ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी।

Ad

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : कार पलटने से चालक की मौत

टक्कर लगने के कारण आटो ट्राली पलट गयी और ट्राली में सवार तीनों लोग घायल हो गये। इस हादसे में कार चालक गट्टू प्रभाकर भी घायल हो गया। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले प्रदीप ने दम तोड़ दिया। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button