हैदराबाद : कार पलटने से चालक की मौत
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र माहेश्वरम थाना परिधि में दुर्घटनावश तेज रफ्तार कार के रोड डिवाइडर से टकराकर पलटने के कारण चालक की मौत हो गई।पेद्दाशापुर शमशाबाद निवासी यादय्या का पुत्र अम्बानी राघवेंद्र (38) कार चालक के रूप में कार्यरत था। गुरुवार की रात 8 बजे कुछ कार्य हेतु वह अपनी कार लेकर घर से निकला।
यह भी पढ़े : हैदराबाद : एयरपोर्ट से 3 किलो हाइड्रोफोनिक गांजा जब्त
रात 10.30 बजे उसकी पत्नी संजना ने उसे फोन किया, लेकिन उसके पति का फोन एक अन्य व्यक्ति ने उठाकर बताया कि उसके पति की कार गोल्लूरु तांडा के पास रोड डिवाइडर से टकराकर पलट गई है और इस हादसे में राघवेंदर बुरी तरह से घायल हो गया है। जानकारी मिलते ही संजना तुरन्त घटनास्थल पर पहुँच गई और घायल राघवेंद्र को लिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ उपचार के दौरान कल देर रात उसकी मौत हो गई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






