सीएमसी आयुक्त ने किया नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण

Ad

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम आयुक्त सृजना ने कुकटपल्ली ज़ोनल आयुक्त और माधापुर उपायुक्त के साथ माधापुर सर्किल के कावुरी हिल्स और काकतीया हिल्स क्षेत्रों का दौरा कर क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं तथा जारी विकास कार्यों की समीक्षा की।

कावुरी हिल्स और काकतीया हिल्स क्षेत्रों के दौरे पर साइबराबाद नगर निगम आयुक्त सृजना।

आयुक्त ने आवासीय कल्याण संघों, मॉर्निंग वॉकर्स और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। आयुक्त ने कावुरी हिल्स पार्क में उपलब्ध सुविधाओं और योग केंद्र का निरीक्षण कर आवाश्यकतानुसार सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने काकतीया हिल्स में फ्राइडे ड्राई डे कार्यक्रम का निरीक्षण किया। काकतीया हिल्स पार्क में शटल और पिकलबॉल कोर्ट विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को बेहतर मनोरंजन सुविधाएँ मिल सकें।

यह भी पढ़ें… पुराने शहर में मेट्रो के लिए अधिग्रहण तेज़ करने के निर्देश

कावुरी हिल्स और काकतीया हिल्स क्षेत्रों के दौरे पर साइबराबाद नगर निगम आयुक्त सृजना।

रोड नंबर 3 पर जलभराव की समस्या और रोड नंबर 4 व 6 के जंक्शनों का निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिए। रोड नंबर 6 से 11 के बीच वक्फ भूमि क्षेत्र में पड़े मलबे को तुरंत हटाने के आदेश दिए। आयुक्त ने स्ट्रीट वेंडर्स में नो ट्रेड नो बिन नीति के पालन की समीक्षा कर सड़कों पर अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह निगम की गतिविधियों में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाएँ, कार्यों को समय पर पूरा करें और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखें, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएँ मिल सकें और जमीनी स्तर पर स्पष्ट सुधार दिखाई दे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button