कॉलेज का फैशन फंडा और मनमाफिक स्टाइल
कॉलेज की बिंदास और टेंशन फ्री लाइफ सभी को अच्छी लगती है। बोरिंग स्कूल ड्रेस और भारी-भरकम स्कूल बैग से छुटकारा जो मिलता है। नई मस्त ड्रेसेस पहनने को मिलती हैं। बालों को बांधने की आवश्यकता नहीं, फुटवीयर्स अपनी पसंद के पहनने को मिलते हैं। ड्रेस से मैंचिंग एक्सेसरीज पहनने की छूट होती है।
लड़कियों को विभिन्न डिजाइन की टॉप पहनने की छूट होती है। कान छिदवाने की और एक्सेसरीज पहनने की छूट होती है। बालों को मनचाहा आकार दे सकते हैं। चाहें तो पोनी बना सकते हैं, चाहे तो हेयर बैंड लगा सकते हैं। यह बिंदास जीवन भला किशोरों को कैसे आकर्षित नहीं करेगा। रिजल्ट आते ही कॉलेज में एडमिशन की भागदौड़ के साथ शुरू हो जाता है स्मार्ट शॉपिंग करने का सिलसिला। उन्हें अपने वार्डरोब को नए सिरे से तैयार करने का वक्त मिल जाता है।
अपना मनमाफिक स्टाइल फॉलो कर सकते हैं। किशोर-किशोरियां, मनमाफिक स्टाइल की शॉपिंग के साथ अपनी जेब का भी ध्यान रखें और यह भी देखें कि आप पर क्या सूट करता है और यह भी देखें कि थोड़े समय वाले फैशन फंडे में ज्यादा कपड़े और ज्यूलरी बेकार न जाए। ट्रेंडी लुक तो अपनाएं, पर कुछ ऐसी शॉपिंग भी करें, जो अधिक देर तक साथ रहे और सूट करने वाले आउटफिट का ध्यान रखें। स्पोर्टी और मॉडर्न लुक लड़कियों के लिए फिगर के अनुसार फिटेड जींस, कैपरीज, फुललैंथ स्कर्ट, पजामी सूट, पटियाला सलवार सूट खरीदें।
फैशन अपनाएं, लेकिन समझदारी से
बहुत फंकी लुक वाली जीन, कैपरीज, टॉप्स अधिक न खरीदें। सिंपल और सोबर लुक के आउटफिट खरीदें, जो कभी भी आउटडेटेड नहीं होते। शॉर्ट जैकेट स्पैगेटी, टी-शर्ट्स खरीदना न भूलें। अपने वार्डरोब को नए परिधानों से सजाएं। वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ-साथ एथनिक लुक के कपड़ों को भी अपने वार्डरोब में जगह दें।
मिक्स एंड मैच कुर्ता पजामी, शॉर्ट कुरती और स्कर्ट, लॉन्ग कुर्ती के साथ मैचिंग सलवार आदि पहनें। वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ ज्वैलरी भी थोड़ी फंकी पहनें, जैसे- ब्रेसलेट, स्टोन नेकलेस, कानों में छोटे मेटेलिक ईयररिंग्स, एथनिक ड्रेसेस के साथ हैंगिग ईयररिंग्स या मेटेलिक चूडियां आदि।
लड़कों का वार्डरोब:-
लड़कों के लिए अधिक च्वाईस नहीं है, या तो इंटेलेक्चुअल लुक या फंकी स्मार्ट लुक। इंटेलक्चुअल लुक के लिए लॉन्ग कुरते के साथ जींस और कोल्हापुरी चप्पल। वैसे आजकल छोटे कुर्ते भी फैशन में हैं। थोड़ी स्टाइल लुक के लिए जींस के साथ टी-शर्ट और सोबर प्रिंटेड शर्ट्स या प्लेन शर्ट्स ही कूल लुक देती है। फंकी लुक के लिए नीचे किसी भी कलर की टी-शर्ट, ऊपर शर्ट बटन बंद किए बिना और एक हाथ में ब्रेसलेट, एक या दोनों कान छिदे हुए, गले में पैंडेट, बालों को रबड़ बैंड लगाकर रखें।
बैग्स:-
कॉलेज स्टूडेंटस के लिए बैग्स भी उनकी पर्सनेलिटी निखारने में अहम भूमिका रखते है। एथनिक लुक के लिए झोला बैग पॉपुलर है, क्योंकि उनमें काफी स्पेस होता है। ये कई रंगों में मिल जाते हैं। स्मार्ट दिखने के लिए इसे अलग तरीके से कैरी करें, जैसे- गले में ाढास करके। कंधे पर झोला न लटकाएं। फौजी लुक वाले बैग्स भी स्मार्ट लुक देते हैं।
एक्सेसरीज:-
आधुनिक टाइम में लड़के-लड़कियां दोनों के लिए एक्सेसरीज की आवश्यकता है, क्योंकि इनके पहनने से आप फंकी स्मार्ट लुक में दिख सकते हैं। लड़कों के लिए हैंड बैंड्स, गले के लॉकेट, कानों की बालियां, स्टडस, स्मार्ट बेल्टस, बालों के लिए बैंडस और रबड़ बैंडस आदि। लड़कियां इयररिंग्स, एंक्लेट्स, टो रिंग, ब्रेसलेट्स, कड़े, स्मार्ट बेल्टस आदि को अपने वार्डरोब में जगह दें।
फुटवियर:–
कॉलेज आने-जाने के लिए काफी दूरी तय करनी होती है। इसलिए अधिक स्टाइलिश या हील वाले फुटवियर नहीं चलते। फुटवियर वही खरीदें जो आपको कंफर्ट दें, जैसे- स्पोर्ट्स शूज, फ्लैट चप्पल, जूतियां, कोल्हापुरी जयपुरी चप्पलें आदि। लड़के भी स्पोर्ट्स शूज, लैदर शूज पहन सकते हैं। वैसे आजकल बिना लैसेज के शूज अधिक लोकप्रिय हैं, क्योंकि वे ईजी टू वीयर होते हैं।
ध्यान रखें:-
- कभी भी आंख मूंद कर शॉपिंग न करें। प्रारंभ में थोड़ी शॉपिंग करें। बाद में फ्रेंडस के साथ फैशन के अनुसार खरीदें, जिससे आप बोर भी नहीं होंगे और आपकी ड्रेसेस में नयापन भी बना रहेगा।
- अपनी पर्सनेलिटी को सूट करने वाली ड्रेसेस खरीदें। फैशन को अपने ऊपर जबरदस्ती न लादें।
- जींस भी अधिक न खरीदें। दो या तीन जींस काफी होती हैं। टॉप्स और कुर्ती के विभिन्न डिजाइन खरीदें।
- कोई भी एक्सेसरीज और ड्रेस खरीदते समय अपने ऊपर ट्राई ज़रूर कर लें कि वो आप पर फब रही हैं या नहीं। फैशन की दौड़ में आंखें बंद न करें। बोक्स मैटर नीतू गुप्ता
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





