अग्रवाल शिक्षा समिति में कॉम फिएस्टा-2025 उत्सव

Ad

हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति द्वारा संचालित राधे कृष्णा वूमेंस कॉलेज व दुर्गा प्रसाद बनवारी लाल गर्ल्स जूनियर कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से कॉम फिएस्टा-2025 उत्सव आरंभ किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह उत्सव 25 फरवरी तक चलेगा।

85 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया

आज यहां चारकमान स्थित कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत व दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। आज प्रथम दिवस ऑन स्पॉट पोस्टर मेकिंग, स्लोगन स्लैम, बिजनेस क्विज, वॉक ऑफ ग्रेस, एक्टॉमनिया, शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के 85 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

समिति के संयुक्त अकादमी निदेशक डॉ. राजेश अग्रवाल ने करेस्पांडेंट मनीष कुमार अग्रवाल को एवं अकादमिक निदेशिका डॉ. सरोज जैन ने करेस्पॉन्डेंट डॉ. महेश कुमार केडिया को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पद्मप्रिया ने उद्घाटन रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी का स्वागत किया और कहा कि यह उत्सव अपनी प्रतिभा उजागर करने का अवसर है। इसे यादगार बनाएं और आनंद लें।

संयुक्त अकादमिक निदेशक डॉ. राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि गत 10 दिनों के सीमित समय में इस आयोजन की तैयारी की गई। व्याख्याताओं व विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अकादमिक निदेशिका डॉ. सरोज जैन ने प्रतियोगियों को शुभकामनाएं व बधाई देकर प्रोत्साहित किया।

प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया

करेस्पांडेंट डॉ महेश कुमार केडिया ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उनकी सराहना की। करेस्पांडेंट मनीष कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की घोषणा की और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

अवसर पर राधे कृष्णा वूमेंस कॉलेज के कॉरस्पॉन्डेंट डॉ. महेश कुमार केडिया, राधे कृष्णा वूमेंस कॉलेज के समन्वयक व दुर्गा प्रसाद बनवारी लाल गर्ल्स जूनियर कॉलेज के करेस्पांडेंट मनीष कुमार अग्रवाल, समिति की अकादमिक निदेशिका डॉ. सरोज जैन, संयुक्त अकादमिक निदेशक डॉ. राजेश अग्रवाल, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पद्माप्रिया, प्राचार्य अमतुल हबीबा, समिति की अन्य संस्थाओं के प्रधानगण, व्याख्याता व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता आकांक्षा जायसवाल ने किया।

अब आपके लिए ‘डेली हिंदी मिलाप’ द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook ,  Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button