प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आएँ : महेश

हैदराबाद, प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के लिए सभी लोगों से प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानवता की सुरक्षा है। पर्यावरण संरक्षण सभी की जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए।

उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी संदेश में कहा कि प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पेड़ लगाने का आग्रह किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पर्यावरण दिवस नए विचारों, हरित जीवनशैली और जागरूकता की शुरुआत होगी।

यह भी पढ़ें… सरकारी कर्मचारियों को डबल डीए

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button