हॉल टिकट के लिए परेशान करने पर की आत्महत्या
हैदराबाद, हयातनगर पुलिस थानांतर्गत इंजीनियरिंग छात्र ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से जग्तियाल तथा हयातनगर में रहने वाला एम. प्रणीत (21) श्री इंदू कॉलेज में इंजीनियरिंग तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। कल प्रणीत हॉल टिकट लेने कॉलेज गया था। वहां कॉलेज के एक कर्मचारी कृष्ण मूर्ति ने उससे 5000 रुपये की मांग की, क्योंकि उसकी उपस्थिति कम थी।
पैसे न दे पाने पर आरोपी ने हॉल टिकट नहीं जारी करने के नाम पर प्रणीत को प्रताड़ित किया। इस घटना के बाद प्रणीत मानसिक तनाव में आ गया। घर लौटने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रणीत के पिता ने बेटे की मौत के लिए कॉलेज प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की पुलिस से शिकायत की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : आर्थिक तंगी के कारण दो लोगों ने की खुदकुशी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






