इंदिरा पार्क और कोंडारेड्डी कॉलोनी पार्क में बनाए गए कम्पोस्ट पिट

हैदराबाद, सतत कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीएचएमसी द्वारा कावाड़ीगुड़ा और मेट्टुगड्डा सर्किलों के अंतर्गत इंदिरा पार्क तथा कोंडारेड्डी कॉलोनी पार्क में कम्पोस्ट पिट स्थापित किए गए।

अवसर पर लोगों को गीले कचरे को जैविक खाद में बदलने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इससे हरित क्षेत्र बनाए रखने में मदद मिलेगी और कचरे के बोझ को कम किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान शहरी स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को मजबूत करने के लिए पर्यावरण अनुकूल उपायों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें… कृषि अनुसंधान सचिव ने किया भाकृअनुप-भाश्रीअनुसं का दौरा

जीएचएमसी अधिकारियों ने कहा कि यह पहल सामुदायिक भागीदारी और कचरे के प्रभावी उपयोग के माध्यम से स्वच्छ एवं सतत शहरी प्रबंधन के प्रति निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम में निगम के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्वच्छता कर्मचारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button