कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग से की बंडी संजय की शिकायत

हैदराबाद, प्रदेश कांग्रेस समिति ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए राज्य चुनाव आयोग से इस संबंध में शिकायत की। पीसीसी की चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष पी. राजेश ने आज राज्य चुनाव आयुक्त रानी कुमुदिनी से शिकायत की कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व करीमनगर सांसद ने संसदीय क्षेत्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को सरपंच के रूप में निर्वाचित करने के लिए अनुदान की पेशकश की। इस तरह उन्होंने सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन किया।

राजेश ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर करीमनगर संसदीय क्षेत्र में भाजपा समर्थित सरपंच सर्वसम्मति से चुना जाता है, तो उसे 10 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। यह मतदाताओं को सीधे तौर पर प्रलोभन देना और आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। उन्होंने राज्य चुनाव आयोग से माँग की कि इस तरह के प्रलोभन देने पर रोक लगाते हुए केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें… इंडस्ट्रियल लैंड कनवर्शनों की जानकारी शीघ्र सार्वजनिक करेगी सरकार : भट्टी विक्रमार्का

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button