शमशाबाद में गो-रक्षा कार्यकर्ताओं पर हमला, 3 गिरफ्तार

हैदराबाद, तेलंगाना में गो-तस्करी को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। शादनगर से शमशाबाद मार्ग पर गो-तस्करी रोकने का प्रयास कर रहे बजरंग दल गोरक्षा कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल ने गुस्से का इजहार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शादनगर से शमशाबाद की ओर जा रहे एक भारी वाहन को रोका। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने गोरक्षा कार्यकर्ता राजन और नागराज पर हमला कर दिया। हमले में दोनों कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही वीएचपी के गोरक्षा प्रमुख सुभाष चंदर शमशाबाद पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी जुटाई। अवसर पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सुभाष चंदर ने आरोप लगाया कि राज्य में गो-रक्षा कानून लागू होने के बावजूद गो-हत्याएं और अवैध गो-तस्करी जारी हैं, जबकि सरकार इस पर आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में इस तरह के हमले बेहद गंभीर हैं।

विरोध प्रदर्शन की चेतावनी, आरोप लगाया गया वोट बैंक राजनीति

गो-तस्करी में शामिल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे तत्वों पर राउडी शीट खोलना चाहिए और धारदार हथियारों से हमला करने वालों पर हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वीएचपी और बजरंग दल नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया तो राज्यभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वोट बैंक की राजनीति के चलते गो-तस्करी से जुड़े मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मिलाप से बातचीत में बताया कि पहले गोरक्षाओं और गो तस्करों के बीच बहस हो रही थी। इसी दौरान राह चलने वाले मुस्लिम समाज के लोग एकजुट हो गये और सभी ने मिलकर गो रक्षाकों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने ली 5 वर्ष के मासूम की जान

घटना के बाद भाजपा रंगारेड्डी जिला अध्यक्ष राजगोपाल गौड़, वीएचपी नेता उदय किरण, बजरंग दल के दीपक यादव, महेश यादव, भाजयुमो नेता वम्शी, वर्धन, साईं यादव सहित कई भाजपा और बजरंग दल नेताओं ने आरजीआई एयरपोर्ट पुलिस संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त से भेंट की। बताया गया कि घटना के सिलसिले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button