गगन पहाड़ के स्फटिक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को

हैदराबाद, गगन पहाड़ स्थित स्फटिक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव 15 फरवरी को भव्यता से मनाया जायेगा। यहाँ मंगतुराम शिवशंकर कपिल अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिवरात्रि का महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर भक्तों के लिए स्फटिक शिवलिंग के दर्शन सुबह 6 से रात 12 बजे तक जारी रहेंगे। महाभिषेक सुबह 6 बजे होगा। रात 11 बजे महाआरती होगी। शाम 7 बजे से अर्चना रहेगी। भक्तों के लिए प्रसाद व फलाहार शाम 6 बजे से व्यवस्थित किया जाएगा। अग्रवाल परिवार के आनंद एवं कपिल अग्रवाल ने भक्तों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें… माहेश्वरी सेवा संघ सिकन्दराबाद का होली मिलन समारोह 28 फरवरी को

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button