हैदराबाद सहित कई बड़े शहरों में बाढ़ का जोखिम

हैदराबाद, केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी है कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के कारण हैदराबाद देश के उन प्रमुख शहरों में शामिल हो गया है, जहाँ शहरी बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। बताया गया कि मुंबई, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे अन्य बड़े शहर भी इसी प्रकार के जोखिम का सामना कर रहे हैं।

लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि देश में हीटवेव, बाढ़, चक्रवाती तूफान, सूखा, भूस्खलन तथा ग्लेशियल झील पिघलने जैसी मौसम घटनाओं की आवृत्ति में वृद्धि देखी जा रही है। इन घटनाओं के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हाल के एक अंतरराष्ट्रीय आकलन में जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत नौवें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : हत्या के प्रयास के मामले में राउडी शीटर स्टीफन गिरफ्तार

पिछले 30 वर्षों में देश में 430 से अधिक मौसम घटनाएँ दर्ज की गई हैं, जिनसे लगभग 170 अरब अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है तथा करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र सरकार के अनुसार, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्यों में शामिल हैं, जहाँ सूखा तथा वनाग्नि की घटनाओं का जोखिम अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जोखिम को कम करने और अनुकूलन उपायों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, ताकि शहरी क्षेत्रों में बाढ़ जैसी आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सके।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button