साइबराबाद पुलिस ने हॉस्टल सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश, जानें नए नियम

हैदराबाद, साइबराबाद पुलिस आयुक्त अविनाश मोहंती ने हॉस्टल प्रबंधनों को सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर आवश्यकत दिशा-निर्देश देते हुए हैदराबाद के तेजी से ग्लोबल सेंटर के रूप में आगे बढ़ने की जानकारी दी।गच्चीबावली स्थित साइबराबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयुक्त अविनाश मोहंती ने माधापुर, बालानगर जोन के हॉस्टल प्रबंधनों के साथ बैठक करते हुए सुरक्षा व व्यवस्था के उपायों पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि पिछले 2 दशकों के दौरान साइबराबाद का काफी व्यापक स्तर पर विकास हुआ, कोराना काल में भी इस क्षेत्र की प्रगति नहीं थमी। उन्होंने बताया कि साइबराबाद में लगभग 4 हजार हॉस्टल है, जो बजट फ्रेंडली राशि पर छात्रों व दूसरे राज्यों के कर्मचारियों को अच्छी सुविधा प्रदान कर रहे है।

हॉस्टल सुरक्षा को लेकर साइबराबाद पुलिस की सख्ती

उन्होंने प्रबंधनों को हॉस्टल की मुख्य गेट पर आई.डी. कार्ड के जरिए प्रवेश, हॉस्टल के अतराफ 5 मीटर की हाई कम्पाउंड  दीवार, सीसीटीवी कैमरे, 24/7 सिक्योरिटी, आपात स्थिति के साधन, विजिटर बुक आदी का अनिवार्य रूप से पालन करने का भी आग्रह किया।संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) डॉ. गजाराव भूपाल ने हॉस्टल प्रबंधनों से रहने वालों का डाटा सुरक्षित रखने, नियमों का पालन करने, आधार कार्ड की प्रति रखने और किसी भी प्रकार का शक होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की।

सोसायटी फॉर साइबराबाद सिक्योरिटी काउंसिल की संयुक्त सचिव ममता ने हॉस्टल प्रबंधकों को पुलिस द्वारा सुझाये दिशा-निर्देशों की अमलावरी करने की अपील करते हुए साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखने की भी अपील की।अवसर पर  बालानगर के डीसीपी के. सुरेश कुमार, माधापुर के डीसीपी डॉ. विनीत, स्पेशल ब्रांच की डीसीपी ब ी. साईश्री, महिला एवं बाल सुरक्षा विंग की डीसीपी सृजना करनम, साइबराबाद कार हेडक्वार्टर के डीसीपी संजीव, माधापुर ट्रैफिक डीसीपी पी. साई मनोहर के अलावा 225 हॉस्टल प्रबंधनों के प्रतिनिधी भी मौजूद थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button