साइबराबाद शी टीम ने सप्ताह भर में पकड़े 36 मनचले

Ad

हैदराबाद, साइबराबाद की महिला एवं बाल सुरक्षा विंग पिछले सप्ताह भर में 36 मनचलों को छेड़खानी करते हुए गिरफ्तार किया।

विंग की डीसीपी के. सृजना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस दौरान शी टीमों ने 116 डिकॉय ऑपरेशन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय हरकतें करने वाले 36 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने 34 मामलों में पिट्टी केस दर्ज किए, जबकि अन्य आरोपियों को काउंसलिंग के माध्यम से चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस अवधि में महिलाओं से विभिन्न माध्यमों के जरिए कुल 18 शिकायतें भी प्राप्त हुईं, जिन पर कार्रवाई की गई।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक विशेष अभियान में 1 पीड़िता को बचाते हुए 1 आरोपी को पीटा केस में गिरफ्तार किया। महिला एवं बाल सुरक्षा विंग द्वारा परिवार परामर्श केंद्रों के माध्यम से पति-पत्नी के विवादों में हस्तक्षेप करते हुए 41 परिवारों को फिर से एकजुट करने का प्रयास किया गया।

Ad

यूनिट व शी टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें करीब 1846 लोगों ने हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों में मानव तस्करी, बाल तस्करी, छेड़छाड़, सोशल मीडिया उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल अधिकार, बाल श्रम, छेड़छाड़, साइबर बुलिंग और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, डायल 100 और 1930 जैसे आपातकालीन नंबरों की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया।

महिला सुरक्षा पहल के तहत विशेष सत्र

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत ‘गिव टू गेन’ पहल के अंतर्गत शी टीम ने एससीएससी, वूमेन सेफ्टी फोरम के सहयोग से माधापुर स्थित सेल्सफोर्स और जेएलएल इलेक्ट्रॉनिक आर्टस में महिला सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किए। प्रत्येक सत्र में 70-80 कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। इन सत्रों का संचालन इंस्पेक्टर हनुमान और सब-इंस्पेक्टर अंबिका सहित शी टीम के अधिकारियों ने किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button