डिमेंशिया और भूलने की बीमारी पर विशेषज्ञ डॉ. सरिता अग्रवाल की जानकारी

हैदराबाद, स्नेह सुगंध लेडीज क्लब के रोज ग्रुप ने एम्बिएंस फोर्ट में डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) पर कार्यशाला का आयोजन किया। प्रेस विज्ञप्ति में प्रभा दुगड़ ने बताया कि स्नेह सुगंध लेडीज क्लब द्वारा प्रतिमाह कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। इस बार रोज ग्रुप की अंजू बाफना, अनीता अग्रवाल, सुषमा गुप्ता, शशि सितानी, रेणु केड़िया और रेखा सिंघल ने याददाश्त कम होने और भूलने वाली मस्तिष्क की बीमारी डिमेंशिया पर कार्यशाला का आयोजन किया।

सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता सिंघवी ने सभी का स्वागत किया। मंत्री रेणु केड़िया ने पिछले महीने की रिपोर्ट दी। अंजू बाफना ने आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया। तत्पश्चात मुख्य वक्ता शिक्षाविद, रीसर्चर और एकैडमिक लीडर डॉ. सरिता अग्रवाल, जिन्हें हायर एजुकेशन में लगभग दो दशकों का अनुभव है, ने डिमेंशिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि डिमेंशिया क्यों होता है तथा इससे बचने के क्या-क्या उपाय हैं। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने और समझ पैदा करने के लिए प्रयास करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें… रेलवे बोर्ड ने किया अखिल रेल हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम में लगभग तीस लोगों की उपस्थिति रही। डॉ. सरिता का परिचय अंजू बाफना ने दिया। रेनू केड़िया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button