विवेकपूर्ण होनी चाहिए भक्ति : कनकप्रभाजी

हैदराबाद, मंदिर में पूजा, चैत्यवंदन, भक्ति आदि विवेकपूर्ण करनी चाहिए। उक्त उद्गार फीलखाना स्थित महावीर भवन में श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर चातुर्मास व्यवस्था समिति के तत्वावधान में आयोजित चातुर्मासिक धर्म सभा को संबोधित करते हुए कनकप्रभाजी म.सा. ने व्यक्त किये।

चातुर्मास समिति के उत्तम संकलेचा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूज्यश्री ने कहा कि हमसे कोई गलती होत्ती है, तो तुरंत गुरु के समक्ष जाकर उसका पश्चाताप कर समाधान लेना चाहिए। श्री संघ में गुरुवर्या के दर्शन-वंदन हेतु चेन्नई से प्रदीप, रायपुर से सम्पतराज, संदीप कोठारी और छत्तीसगढ़ से राहुल बोथरा परिवार पधारे, जिनका सम्मान चातुर्मास व्यवस्था समिति द्वारा किया गया। साधार्मिक भक्ति के लाभार्थी मोहिनी देवी भंवरलाल संकलेचा परिवार हैं।

यह भी पढ़ें… श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर में द्वार उद्घाटन संपन्न

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button