धोनी ने इंग्लिश ट्रक ड्राइवर को दी थी भारतीय टीम की जर्सी, जानिए क्यों?

Ad

बर्मिंघम, इंग्लैंड के औद्योगिक शहर स्टोक ऑन ट्रेंट के ट्रक चालक एंड्रयू साइम्स के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, एक जुनून है—और भारतीय क्रिकेट टीम ने उनके इस जुनून को साल 2014 में एक यादगार तोहफे के ज़रिए अमर कर दिया।

साल 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान, जब तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पता चला कि एंड्रयू साइम्स का 50वां जन्मदिन है, तो उन्होंने साइम्स को भारतीय वनडे टीम की जर्सी भेंट की। यह मुकाबला एजबेस्टन में था, जहां साइम्स स्वयंसेवक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

62 वर्षीय साइम्स आज भी उस पल को बेहद गर्व के साथ याद करते हैं। उन्होंने बताया,
“धोनी का मुझे ड्रेसिंग रूम के बाहर बुलाकर जर्सी देना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान था। मुझे इसका अंदाजा तक नहीं था।”

उन्होंने बताया कि नॉटिंघम में खेले गए पिछले वनडे में, बारिश के चलते मैच में व्यवधान हुआ था और खिलाड़ियों के लिए खाना पहुंचाने का ज़िम्मा उन्हें सौंपा गया। वहीं बीसीसीआई के एक अधिकारी को उनके जन्मदिन की जानकारी मिली और उसी के बाद धोनी ने एजबेस्टन में उन्हें यह खास तोहफा दिया।

धोनी ने उन्हें जो जर्सी भेंट की थी वह भुवनेश्वर कुमार की थी, और साइम्स के लिए यह उनके जीवन की सबसे कीमती यादों में से एक बन गई।

साइम्स 2009 से इंग्लैंड के विभिन्न क्रिकेट मैदानों में स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मुकाबले से पहले ICC ट्रॉफी मैदान पर लाने का अवसर भी मिला था। वह अपने फोन में गर्व से रवि शास्त्री के साथ अपनी तस्वीर दिखाते हैं, जो 2014 में भारतीय टीम के निदेशक थे और बाद में मुख्य कोच भी रहे।

साइम्स ने कहा,
“जेफ्री बॉयकॉट, मैल्कम मार्शल और रवि शास्त्री मेरे पसंदीदा कॉमेंटेटर हैं। क्रिकेट ने मुझे जीवन में अविस्मरणीय अनुभव दिए हैं।” (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button