जिम्मेदारी का एहसास कराती है धुरंधर : किशन रेड्डी
हैदराबाद, केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हिन्दी फिल्म धुरंधर द रिवेंज-2 की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मनोरंजन नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराती है।
किशन रेड्डी ने एक थिएटर में धुरंधर फिल्म देखने के बाद मीडिया से बात करते हुए निर्माता-निर्देशक आदित्य धर सहित कलाकारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस फिल्म में कलाकारों ने केवल अभिनय नहीं किया, बल्कि किरदारों को जिया है।
यह भी पढ़ें… फुले के आदर्शों पर अमल कर रही है मोदी सरकार : किशन रेड्डी
किशन रेड्डी ने कहा कि आतंकी देश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई किस प्रकार भारत को तोड़ने, देश को बरबाद करने के लिए षड्यंत्र रचती है और उनके षड्यंत्रो को किस प्रकार जान हथेली पर रखकर हमारी सुरक्षा एजेंसियाँ देश की रक्षा के लिए प्राणों का त्याग करने तत्पर रहती हैं, उसे अद्भुत करीके से दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म को देखने पर पता चलेगा किस प्रकार भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचे जा रहे हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



