दिलीप ने खोले फराह खान के मजेदार राज़
मुंबई , बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान और उनके कुक दिलीप के बीच की मज़ेदार नोकझोंक एक बार फिर दिल जीत रही है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में फराह और दिलीप अभिनेता बोमन ईरानी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने पारसी व्यंजनों को बनाना सीखा और दिल से दिल की बातें भी कीं। लेकिन इस कुकिंग सेशन के बीच दिलीप ने फराह के कैमरे के पीछे के कुछ मज़ेदार राज़ भी उजागर कर दिए।
फराह खान बोमन ईरानी के घर
व्लॉग में फराह ने मज़ाकिया अंदाज़ में दिलीप को चेतावनी दी कि अगर वह बोमन से फ्लर्ट करें तो वह उनके पति से कुछ न कहें, क्योंकि बोमन उनके फेवरेट हैं। बोमन के घर की सैर के बाद, अभिनेता ने दिलीप को एक निजी बातचीत के लिए एक ओर ले गए, जबकि फराह और बोमन की पत्नी ज़ेनोबिया ईरानी मिलकर मछली के लिए चटनी तैयार करने लगीं।
कैमरे के पीछे कैसी हैं फराह खान – दिलीप का खुलासा
बोमन ने दिलीप से कैमरा बंद करने को कहा और फिर पूछा, “फराह कैमरे के सामने इतनी अच्छी बातें करती हैं, जब कैमरा बंद होता है तो कैसी हैं?” दिलीप ने तुरंत जवाब दिया, “बहुत खडूस हैं।” इसके बाद बोमन ने पूछा, “फराह मेरे बारे में हमेशा अच्छी बातें करती हैं, क्या कैमरे के पीछे भी ऐसा ही है?” दिलीप बोले, “नहीं, आपकी बहुत बुराई करती हैं।”
बोमन ने ये भी पूछा कि क्या फराह डाइट पर हैं और डाइट के दौरान क्या खाती हैं? इस पर दिलीप ने हंसते हुए कहा, “डाइट पर नहीं हैं फराह मैम। खूब सारा खाती हैं। डाइट में दाल चावल, सूप चावल और जब डाइट पर नहीं होतीं तो बहुत ज्यादा खाती हैं।”
यह भी पढ़े : फराह खान को मिला अमिताभ बच्चन का हस्तलिखित पत्र
फराह और बोमन की दोस्ती
फराह खान और बोमन ईरानी की दोस्ती सालों पुरानी है। दोनों ने पहली बार मैं हूं ना में साथ काम किया था, जो सुपरहिट रही थी। इसके बाद शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में भी साथ नज़र आए। इनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी उतनी ही पसंद की जाती है जितनी ऑन-स्क्रीन।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





