जिला कलेक्टर ने की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

हैदराबाद, हैदराबाद जिला कलेक्टर हरिचंदना दासरी ने आज जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग में किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की।

जिला कलेक्टर ने कहा स्कूल चलो कार्यक्रम को प्राथमिकता देते हुए इसमें तेजी लाई जानी चाहिए। साथ ही एसएससी में शत-प्रतिशत उत्तीर्णता दर हासिल करने के लिए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत से प्रभावी योजना को तैयार की जानी चाहिए। इस योजना को अगली समीक्षा बैठक में प्रस्तुत किया जाए। इसके अलावा पढ़ाई में पिछड़ रहे छात्रों के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र को यूनिफॉर्म, टेस्ट बुक और नोटबुक प्रदान की जाए। साथ ही छात्रों को मेनू के अनुसार समय पर मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाए।

Ad

यह भी पढ़ें…निजी चिकित्सीय संस्थान सरकारी नीतियों में बनें सहभागी :कलेक्टर अनुदीप दुरीशेट्टी

जिला कलेक्टर हरिचंदना दासरी ने अम्मा आदर्श स्कूल के संबंध में किए गए कार्यों और किए गए भुगतानों की सीमा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि अभी तक जो भी काम लंबित हैं, उन्हें यथीशीघ्र पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी चाहिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी आर. रोहिणी, अन्य विभागीय अधिकारी तथा समग्र शिक्षा समन्वयक उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button