हैदराबाद में उत्साह के साथ मनायी गयी दीपावली

हैदराबाद, जीवन को प्रकाशित करने और सुख समृद्धि लाने वाला दीपों का पर्व दीपावली नगरत्रय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली पर घर, मंदिर, प्रतिष्ठान, व्यापार स्थल, औद्योगिक क्षेत्र को आकर्षक ढंग से पुष्पों, आम के पत्तों, केले व गन्ने से सजाया गया। माता लक्ष्मीजी, गणेशजी की पूजा विधि-विधान के साथ लोगों ने सपरिवार की।

श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर, चारमीनार में बड़ी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन किए। दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार देखी गयी। श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दीपावली महा-महोत्सव 19 अत्तूबर को धनतेरस पूजा के साथ आरंभ हुआ। महोत्सव के द्वितीय दिवस नरक चतुर्दशी के दिन माता रानी के अलौकिक श्रृंगार दर्शन का लाभ भक्तों ने लिया। सोमवार, 21 अक्तूबर को दीपावली पूजा के तहत महाआरती एवं माँ भाग्यलक्ष्मी के मनमोहक दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सभी ने माता के दर्शन का लाभ लिया।

यह भी पढ़ें… रेलवे की चेतावनी : त्योहारों में भ्रामक वीडियो पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई

अवसर पर माताजी का खज़ाना भक्तों में सम्पूर्ण रात्रि तक वितरित किया गया, जो मंगलवार भी जारी रहा। नगरत्रय सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों ने सपरिवार माता के दर्शन का लाभ लिया, जिनका स्वागत मंदिर की ट्रस्टी शशिकला ने किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button