एमडीएमए की सप्लाई करने वाला डी.जे.ऑपरेटर गिरफ्तार

हैदराबाद,आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने कोंडापुर के पास एमडीएमए की सप्लाई करने वाले डी.जे. ऑपरेटर को गिरफ्तार करते हुए 6.7 ग्राम एमडीएमए जब्त किया।एसटीएफ के इंस्पेक्टर नागराज ने बताया कि बेंगलुरु में रहने वाले डी.जे. ऑपरेटर के. सुजीत को 6.7 किलो एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि डी.जे. ऑपरेटर होने की वजह से सुजीत का बार बार हैदराबाद आना लगा रहा था। इस दौरान वह बेंगलुरु से प्रतिबंधित ड्रग्स लाकर उसकी हैदराबाद में सप्लाई करने लगा था। वह बेंगलुरु से 2 हजार रुपये प्रति ग्राम एमडीएमए खरीद कर उसकी हैदराबाद में 5 से 7 हजार रुपये प्रति ग्राम में बिक्री कर रहा था। सूत्रों के जरिये जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई के तहत शेरिलिंगमपल्ली आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button