लापरवाही से कचरा न फेंकें : एमएमसी आयुक्त

हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त विनय कृष्णा रेड्डी ने नागरिकों से अपील की कि कचरा इधर-उधर न फेंकें, बल्कि केवल स्वच्छ ऑटो को ही दें।

आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उप्पल मेट्रो स्टेशन, सरस्वती नगर, उप्पल बागायत, देवेंद्र नगर और रामंतापुर पेद्दा चेरुवु क्षेत्रों का दौरा किया। उप्पल मेट्रो स्टेशन के पास स्थित लैंको पार्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने रखरखाव, हरित क्षेत्र संरक्षण और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरित क्षेत्रों को जनता के लिए उपयोगी बनाने हेतु प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जाए।

आयुक्त ने यूसीडी विभाग द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक कर महिलाओं की भागीदारी, सामाजिक सहयोग और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यक्रमों में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित किया। सरस्वती नगर में स्थानीय निवासियों से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कचरा केवल स्वच्छ ऑटो को ही दिया जाए। साथ ही लोगों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें… केंद्रीय सचिव ने लिया कल्याण कार्यक्रमों का जायजा

व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर ट्रेड लाइसेंस की जाँच कर नगर निगम के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। उप्पल बागायत, देवेंद्र नगर नाला और रामंतापुर पेद्दा चेरुवु क्षेत्रों में मच्छरों के लार्वा के हॉटस्पॉट चिह्नित कर निरीक्षण किया गया। मच्छरों की रोकथाम के लिए ड्रोन के माध्यम से एमएल ऑयल स्प्रे करने और एंटी-लार्वा उपायों को और मजबूत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button