डॉ. लक्ष्मण ने किया तमिलनाडु राज्यपाल के रुख का समर्थन

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डॉ. के. लक्ष्मण ने तमिलनाडु में बहुमत पाने वाली राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को सरकार बनाने का न्यौता नहीं देकर तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पर संविधान के विरुद्ध व्यवहार करने के लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि राज्यपाल ने संविधान के अनुसार कार्य किया है, कुछ गलत नहीं है।

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में संवाददाता सममेलन में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में डॉ. लक्ष्मण ने बोम्मई व सरकारिया कमीशन की सिफारिशों का हवाला दिया और कहा कि राज्यपाल ने संविधान की परिधि में रहकर व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि यदि टीवीके पार्टी के प्रमुख विजय राज्य में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने की जानकारी के साथ राज्यपाल के पास जाते तो राज्यपाल अवश्य ही मौका देते और विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करने के लिए कह देते, लेकिन बेचारे अनुभव के अभाव में विजय कांग्रेस के जाल में फंस गए।

के. लक्ष्मण ने कांग्रेस पर लगाया सत्ता के लिए विश्वासघात का आरोप

डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि विजय की पार्टी के साथ प्री पोल अलायंस के साथ बहुमत होता या फिर पोस्ट पोल अलायंस के साथ बहुमत होता तो अवश्य ही राज्यपाल सरकार बनाने का न्यौता टीवीके को दे देते, परंतु विजय अपनी पार्टी के 107 सदस्यों व कांग्रेस के 5 सदस्यों के नंबरों को लेकर राज्यपाल के पास गए, यहीं पेंच फंस गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तमिलनाडु में अपनी सत्ता की प्यास बुझाने अपने ही गठबंधन के सहयोगियों डीएमके तक को धोखा दे दिया।

डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि पिछले 4 दशकों से अधिक तक कांग्रेस का द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ गठबंधन था जिसके विश्वास को कांग्रेस ने सत्ता के लिए ठोकर मार दी। उन्होंने कहा कि अब डीएमके लोकसभा में कांग्रेस व इंडी गठबंधन के बगल में तक बैठने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि टीवीके के पास सरकार बनाने के लिए 118 सदस्यों का आंकड़ा चाहिए था लेकिन उसके पास नहीं है।

‘अनुमला नहीं, मुल्ला रेवंत रेड्डी’

सांसद के. लक्ष्मण ने कहा कि मुख्यमंत्री अनुमला रेवंत रेड्डी नहीं, बल्कि मुल्ला रेवंत रेड्डी हैं, जिनके शासन में मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति की पराकाष्ठा हो गई है। खुद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी कहते हैं मुस्लिम का मतलब कांग्रेस और कांग्रेस का अर्थ मुसलमान है और हिन्दू देवी- देवताओं का अपमान भी करते हैं। उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (भारास), कांग्रेस और मजलिस पार्टी को एक बताया और कहा कि इनके नाम अलग हैं परंतु एजेंडा एक ही है, वह भ्रष्टाचार, परिवारवाद व हिन्दू विरोधी एजेंडा है।

के. लक्ष्मण का रेवंत रेड्डी और कांग्रेस पर तीखा हमला

के. लक्ष्मण ने कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी अवश्य ही उनकी भगवा पार्टी के स्कूल में पढ़े हैं परंतु राह भटक गए हैं। कांग्रेस में जाते ही उनके विचार बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जाते ही हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया है। उन्होंने एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री के दिए बयान पर पूछे प्रश्न के उत्तर में कहा कि एसआईआर एक संवैधानिक प्रक्रिया है।

जिम्मेदार पद पर बैठे मुख्यमंत्री संवैधानिक प्रक्रिया में कैसे गतिरोध पैदा करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार द्वारा विधानसभा में हेट स्पीच बिल लाए जाने को भी विचित्र बताया और कहा कि हेट स्पीच देने वाली मजलिस के नेता ओवैसी को बगल में बैठाकर हेट स्पीच पर कांग्रेस ने बिल पेश किया है।

लक्ष्मण ने कहा कि मॉडल फॉर डेवलपमेंट ऑफ तेलंगाना के लक्ष्य से कार्य करते जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता पूरा विश्वास कर रही है। मोदी है तो मुमकीन है कहते हुए हर बार चुनावों में जीत का सेहरा भाजपा के सिर बांधती जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 तक भाजपा तेलंगाना में मजबूत विकल्प बनेगी और असम व पश्चिम बंगाल के परिणाम तेलंगाना में भी दोहराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि परेड मैदान में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए इंतजार कर रही है। अवसर पर विधान परिषद सदस्य अंजी रेड्डी, भाजपा प्रदेश आधिकारिक प्रवक्ता कप्परा प्रसाद राव, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष वासुदेव राव आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button