प्रतिभूति मुद्रणालय में किया गया राजभाषा नीति प्रश्न मंच का आयोजन

हैदराबाद, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), हैदराबाद-सिकंदराबाद के तत्वावधान में प्रतिभूति मुद्रणालय, हैदराबाद द्वारा राजभाषा नीति प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नराकास के सदस्य कार्यालयों द्वारा वर्ष के दौरान प्रायोजित विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं के अंतर्गत ‘राजभाषा नीति प्रश्न मंच’ के प्रायोजन की जिम्मेदारी प्रतिभूति मुद्रणालय, हैदराबाद को सौंपी गई। इसमें विभिन्न सरकारी उपक्रमों के लगभग 25 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मेहुल राठौड़, प्रबंधक (मा.सं.) एवं प्रभारी राजभाषा ने अपने स्वागत भाषण में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रतिभूति मुद्रणालय के व्यावसायिक पृष्ठभूमि और प्रतियोगिता प्रयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने भारत सरकार की राजभाषा नीति को स्पष्ट किया और कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब राजभाषा में सभी कार्य होने लगेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी कार्यक्रम में किया गया उल्लेख

मेहुल राठौड़, प्रबंधक (मा.सं.) एवं प्रभारी राजभाषा ने प्रतिभूति मुद्रणालय द्वारा राजभाषा के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। नराकास (उपक्रम) के सदस्य सचिव डॉ. राजनारायण अवस्थी ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए प्रतियोगियों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल पुरस्कार प्राप्त करना नहीं है, बल्कि कर्मचारियों में हिन्दी के प्रति और रुचि पैदा करने के साथ-साथ उन्हें नियमों की पूर्ण जानकारी भी प्रदान करना है ताकि वे राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।

प्रतिभूति मुद्रणालय के महाप्रबंधक एस आर वाजपे ने प्रतियोगिता का अनौपचारिक उद्घाटन करते हुए हर्ष व्यक्त किया कि नराकास द्वारा सौंपे गए दायित्व से राजभाषा हिन्दी के कार्यों में सजगता आई है। उन्होंने इस विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रण स्वीकार करने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए सभा को संदेश दिया कि सभी का हिन्दी में काम करना संविधानिक दायित्व है। वे खुद काम करें व दूसरों को भी राजभाषा में काम करने प्रोत्साहित करें। दुर्गा प्रसाद, अपर महाप्रबंधक (मा.सं.) ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह एक संयोग ही है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का एक वर्ष पूर्ण हुआ है, सम्पूर्ण भारत हमारी सेनाओं के शौर्य का गुणगान कर रहा है।

कई केंद्रीय उपक्रमों के प्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता में लिया भाग

इस मौके पर राजभाषा प्रश्न मंच प्रतियोगिता करने का सौभाग्य प्रतिभूति मुद्रणालय को मिला है। राजभाषा कार्मिकों की भूमिका किसी भी सिपाही से कम नहीं है, जो हमारे देश की संस्कृति और साहित्य के संरक्षक हैं। अवसर पर कार्यालय प्रतिनिधि के रूप में दुर्गा प्रसाद, अपर महाप्रबंधक, अमिताभ शाह, संयुक्त महाप्रबंधक, नीलू द्विवेदी, संयुक्त महाप्रबंधक, अहमद पाशा, संयुक्त महाप्रबंधक प्रशांत महाजन, संयुक्त महाप्रबंधक, अनिता, उप महाप्रबंधक, एस के गावस्कर, उप महाप्रबंधक, अखिल भगत, उप महाप्रबंधक कार्यालय प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे।

प्रतिभागियों के रूप में उपेन्द्र शुक्ला, भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण, मनोहर नाईक, भारत डॉयनामिक्स लिमिटेड, सुशील भास्कर जोशी, बीएचईएल, एम नरेन्द्रनाथ, बीएसएनएल, रमेश प्रसाद मिश्र, पॉवर ग्रिड कॉर्पोरशन, देबाशीष घोष, एनएमडीसी, कमल पारमुवाल, नेशनल सीड कॉर्पोरेशन, ऋभु तिवारी एफसीआई, तेज प्रताप ठाकुर एफ सी आई, प्रेम कुमार साव-आईजीएम मिंट, विकास आजाद, मिधानि, सुमन राम-एफसीआई, बी. कनक महालक्ष्मी- ईसीआइएल, डॉ सी एच अंबेडकर- ईसीआईएल, अजहर सुल्तान ईसीआईएल, सीपी निहारिका ईसीआईएल शामिल रहे।

पारदर्शिता के लिए सरकारी उपक्रम के अधिकारी रहे मौजूद

इसके अलावा इस प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी उपक्रम से भरत गुन्दूर, सहायक प्रबंधक पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। राजभाषा प्रश्न मंच प्रतियोगिता कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर आयोजित की गयी, जिसे सभी प्रतिभागियों की अनुशंसा प्राप्त हुई और राजभाषा जैसे महत्वपूर्ण विषय को इतने रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया। सम्पूर्ण केन्द्रीय उपकारों के बीच किया गया।

यह अपनी तरह प्रथम प्रयोग काफी अवसर पर नगर सफल रहा। राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा नारी शक्ति का सम्मान करते हुए संध्या रानी, सुमना दत्ता, वरलक्ष्मी को राजभाषा विदुषी के सम्मान से पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान प्रतिभूति मुद्रणालय के महाप्रबंधक एस आर वाजपे के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। राजभाषा प्रश्न मंच का संयोजन संतोष साव व बी. नरेश ने किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. कमलेश शर्मा, सलाहकार (राजभाषा) के धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button