दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस दुर्घटना : भीड़ ने बस में लगाई आग
नयी दिल्ली, दिल्ली के नांगलोई में सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस ने कथित रूप से एक पैदल यात्री को कुचल दिया जिससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उसमें तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े: सऊदी अरब बस दुर्घटना पर राज्यपाल ने व्यक्त किया दु:ख
इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ ने बस पर पथराव किया और अन्य वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि उसे पूर्वाह्न करीब 10 बजे एक डीटीसी बस में आग लगने की सूचना मिली। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि एक बस में आग लगी थी और कुछ अन्य वाहनों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गईं। पूर्वाह्न 11 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



