ईडी : संजीव अरोड़ा और सहयोगियों पर फिर ईडी छापेमारी

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से जुड़ी जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे कथित रूप से जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर शनिवार को फिर से छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित अरोड़ा के आधिकारिक आवास और हरियाणा के गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी सहित पांच परिसरों पर छापे मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत की गई। ईडी ने अप्रैल में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के दीवानी प्रावधानों के तहत अरोड़ा और उनसे जुड़ी इकाइयों के परिसरों पर छापे मारे थे।

यह भी पढ़े : कुशीनगर : 15 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

अरोड़ा ने उस समय कहा था कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी। ईडी ने लुधियाना पश्चिम से विधायक अरोड़ा के परिसरों पर आवासीय परियोजनाओं के लिए औद्योगिक भूमि के कथित दुरुपयोग से जुड़े धनशोधन मामले में 2024 में भी छापे मारे थे। उस समय अरोड़ा राज्यसभा सदस्य थे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button