आठ दिवसीय जीवन उपयोगी सत्संग : राम नाम, योग और संस्कार
हैदराबाद, बेगम बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में गीता बाल संस्कार हैदराबाद द्वारा श्री धाम वृंदावन निवासी हरिकृष्णदासजी (श्री चितरंजनदासजी) महाराज, मंडोर जोधपुर निवासी नारायणजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित आठ दिवसीय जीवन उपयोगी सत्संग समारोह के आज समापन पर बच्चों ने विभिन्न नाटकों एवं योग की प्रस्तुति दी।

समापन समारोह पर सुबह पारीक भवन में विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत नित्य स्तुति, प्रार्थना एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात माहेश्वरी भवन में आयोजित सत्संग में हरिकृष्णदासजी महाराज ने राम नाम की महिमा और जीवन में नाम जप से होने वाले लाभ की महत्ता बताई। साथ ही सभी को माता-पिता और गुरु की सेवा करने तथा गीता संस्कार से बच्चों को किस प्रकार संस्कारी बनाएँ, इसकी प्रेरणा दी। अवसर पर सनातन धर्म में शिखा के महत्व के साथ इसके धारण करने का कारण और इसे किस प्रकार धारण किया जाता है, इस पर शिखा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें… राज्यपाल ने आर्मी गैरीसन में 108 फीट ऊँचे राष्ट्र ध्वज का किया उद्घाटन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण धार्मिक, आध्यात्मिक एवं गीता बाल संस्कार पर आधारित विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति रहीं। बालक-बालिकाओं ने योग के साथ जीवन में एक बार राम नाम लेने से जीव का किस प्रकार कल्याण होता है, इसकी प्रस्तुति नाटिका के माध्यम से दी। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक, अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज, समस्त ब्राह्मण समाज, माली (क्षत्रिय) समाज के सदस्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



