राज्यपाल ने आर्मी गैरीसन में 108 फीट ऊँचे राष्ट्र ध्वज का किया उद्घाटन

हैदराबाद, राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा ने आज भारतीय सेना द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मेहदीपटनम गैरिसन में 108 फीट ऊँचे मास्ट पर लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने भारतीय सशस्त्र सेना की बहादुरी, पेशेवर कार्यवाही और बिना किसी स्वार्थ के सेवा की प्रशंसा की।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों द्वारा दिए गए बलिदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को भी याद किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित एनसीसी कैडटों से देशभक्ति और अनुशासन के साथ नवभारत के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने 108 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज को स्थापित करने में सहयोग देने वाले फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रति भी आभार जताया।

यह भी पढ़ें… हवाई करतबों को समर्पित रहा विंग्स इंडिया का पहला दिन

विशेषकर फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन जिन्दल की प्रशंसा की। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया और कहा कि इस ऊँचे झंडे को लगाना सिविल एडमिनिस्ट्रेशन और बायसन डिवीजन के बीच बिना रुकावट के आपसी तालमेल का एक बेहतर सबूत है। उन्होंने कहा कि मेहदीपटनम गैरिसन को अपनी समृद्ध सैन्य विरासत के साथ अनुशासन, तैयारी और देश की सेवा के प्रतीक के रूप में उल्लेखित किया गया है।

नवस्थापित यह ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज भारत की एकता, सप्रभुता और संवैधानिक मूल्यों की लगातार याद दिलाता रहेगा। इस कार्यक्रम में गृह विभाग के प्रधान सचिव सी.वी. आनंद, पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी, साइबराबाद पुलिस आयुक्त एम. रमेश, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक और एनसीसी कैडेट उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल के लिए गॉड ऑफ ऑनर भी पेश किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button