छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

हैदराबाद, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने रजत महोत्सव का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास का आधार है विद्युत ऊर्जा। राज्य की दशा और दिशा बदलने में विद्युत ऊर्जा ने बड़ी भूमिका निभाई है। विद्युत आज प्रदेश की पहचान से जुड़ा विषय है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि प्रदेश का हर कोना और हर घर रोशन है, तो इसमें सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की बड़ी भूमिका है। गुढियारी स्थित विद्युत मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पॉवर कंपनी के विभिन्न योजनाओं के सजग विद्युत उपभोक्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक धरसींवा अनुज शर्मा, बिरगाँव महापौर नंदलाल देवांगन, पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर, पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला, निदेशक (सीआरए) आर.ए.पाठक उपस्थित थे।

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए इसे आम घरेलू उपभोक्ता के लिए लाभप्रद बताया। बिरगाँव महापौर नंदलाल देवांगन ने कहा कि आज ऊर्जा क्षेत्र में समृद्धि से प्रदेश के साढ़े तीन करोड़ लोगों का जीवन रोशन हो रहा है। साथ ही देश की मजबूती में हम भागीदार बन रहे हैं। पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ता 25 वर्षों में 19 लाख से 65 लाख हो गए हैं।

यह भी पढ़ें… जीतेंगे शान से : रेवंत रेड्डी ने शुरू किया चुनाव प्रचार

गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति में पॉवर कंपनी की सफलता

आज प्रदेश की पॉवर कंपनी सभी को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने में सफल है। मुख्य अभियंता (रायपुर शहर एवं ग्रामीण) संजीव सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न योजनाओं के 33 सजग उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। इसमें विद्युत बिल का बिना बकाया नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ता, सीमा के अंदर विद्युत खपत करने वाले एकल बत्ती उपभोक्ता, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थी, कृषक जीवन ज्योति योजना के लाभार्थी, पीएम जन-मन योजना के लाभार्थी और गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 30 जनवरी से 6 फरवरी तक ऊर्जा विभाग राज्य स्थापना का रजत जयंती महोत्सव मना रहा है। इस राज्यव्यापी रजत महोत्सव में पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रदेशभर के आठ क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत 535 वितरण केन्द्रों , 68 संभागीय कार्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों तथा मुख्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशक के.एस. मनोठिया, मुख्य अभियंता एम. जामुलकर, एम.आर. बागड़े, एफ.ए. खान, चंद्रकला गिडवानी, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button