एमिली ब्लंट और स्टैनली टुची हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ में शामिल

लॉस एंजिलिस: फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ के कलाकार एमिली ब्लंट और स्टेनली टुची को गुरुवार, 30 अप्रैल, 2026 को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया गया, जो फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले था। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लंबे समय से साथ काम कर रहे इन दोनों कलाकारों को प्रशंसकों, परिवार के सदस्यों और सहकर्मियों की उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में मोशन पिक्चर्स श्रेणी में स्टार प्रदान किए , रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ड्वेन “द रॉक” जॉनसन, मैट डेमन और मेरिल स्ट्रीप सहित कई नामी अभिनेताओं ने इस जोड़ी के सम्मान में भाषण दिए। यह कार्यक्रम द डेविल वियर्स प्राडा 2 की पूरी टीम के साथ पर्दे पर उनकी वापसी से पहले ब्लंट और टुची का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था ।

समारोह में बोलते हुए टुची ने कहा, “हॉलीवुड का 45 वर्षों तक हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात रही है, लेकिन साथ ही बेहद चुनौतीपूर्ण भी। लेकिन मैं इसे दुनिया की किसी भी चीज़ से नहीं बदलूंगा।” ब्लंट ने भी इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह मेरे लिए कितना मायने रखता है, इसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है और मेरे बारे में बोलने के लिए उपस्थित दिग्गजों ने मुझे पूरी तरह से अभिभूत कर दिया है।”

डाउनी ने ब्लंट की प्रशंसा करते हुए कहा, “वह एक ऐसी सीन पार्टनर हैं जिन्हें आप कभी नहीं भूलेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “और वह एक ऐसी पत्नी हैं जिनके लिए आप (जॉन क्रासिंस्की) से ईर्ष्या नहीं कर सकते क्योंकि वह भी उतने ही प्रभावशाली हैं और इस व्यक्ति से प्यार किए बिना रहना असंभव है।”

जॉनसन ने दोनों अभिनेताओं को बधाई देते हुए कहा, “स्टैनली और एमिली को बधाई। आखिरकार! मुझे लगता है कि एमिली की ऊर्जा और उनकी भावना को दर्शाने वाला एक शब्द ‘उपस्थिति’ है।” डेमन ने कहा, “यह देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है… टुच्ची-ब्लंट की विरासत लगातार बेहतरीन तरीकों से बढ़ती और विकसित होती जा रही है।”

टुची के साथ मिलकर काम कर चुकीं स्ट्रीप ने आगे कहा, “आप स्टेनली को अब राष्ट्रीय धरोहर भी नहीं कह सकते क्योंकि मैं पूरी दुनिया घूम चुकी हूं और सचमुच वैश्विक स्तर पर उन पर बरसाया गया स्नेह… वह उसमें पूरी तरह से डूबे हुए हैं।”निर्देशक डेविड फ्रैंकल और लेखिका एलाइन ब्रॉश मैककेना के साथ फिर से एक साथ आए हैं। पुराने सितारों के साथ-साथ, कलाकारों में केनेथ ब्रानघ, सिमोन एशले, जस्टिन थेरॉक्स और लूसी लियू जैसे नए कलाकार भी शामिल हैं। प्रशंसक पहली फिल्म के कुछ अन्य जाने-पहचाने चेहरों को भी देखेंगे, जैसे ट्रेसी थॉम्स और टिबोर फेल्डमैन। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button