कपिल शर्मा का धमाल : विश्व हास्य दिवस पर स्पेशल शो की घोषणा
मुंबई, नेटफ्लिक्स ‘‘विश्व हास्य दिवस’’ के उपलक्ष्य में ‘‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’’ का एक विशेष एपिसोड प्रसारित करेगा, जिसमें ‘होस्ट’ कपिल शर्मा के साथ प्रसिद्ध ‘इन्फ्लुएंसर’ समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया भी नजर आएंगे। यह एपिसोड दो मई को प्रसारित होगा, जिसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा भी अपनी-अपनी नियमित भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये सभी कलाकार कार्यक्रम में ‘टीजीआईकेएस न्यूज डिबेट’ नामक एक अंश में दिखाई देंगे।
शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के प्रति दर्शकों के प्रेम को ध्यान में रखते हुए विशेष एपिसोड की योजना बनाई गई। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे शो को दर्शकों से जो प्यार मिला है, उससे हमें यही प्रेरणा मिलती है कि हम उन्हें नयी और मनोरंजक सामग्री देते रहें। ‘विश्व हास्य दिवस’ के मौके पर हमने नेटफ्लिक्स के साथ एक विशेष एपिसोड की योजना बनाई- जो स्वाभाविक, मजेदार और हंसी से भरपूर होगा।’’
यह भी पढ़े : डेविड धवन की हिट फिल्मों को ‘पीवीआर आईनॉक्स’ पुन: रिलीज करेगा
शर्मा ने कहा, ‘‘इस बार समय और रणवीर भी अपने अंदाज में जुड़ कर इस जश्न को और आकर्षक बना रहे हैं। बस इतना ही चाहते हैं कि लोग हमारे साथ इस दिन का लुत्फ उठाएं।’’ पिछले साल रैना के यूट्यूब शो ‘‘इंडियास गॉट लेटेंट’’ में की गई टिप्पणियों को लेकर वह और इलाहबादिया एक बड़े विवाद में फंस गए थे। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



