इरफ़ान खान से प्रेरित फहाद फासिल बने सुपरस्टार

आपको अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ के आईपीएस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत तो याद ही होंगे? दोनों फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने खूब रंग जमाया। यही इस किरदार की खूबसूरती है, जिसे दक्षिण के सुपरस्टार फहाद फासिल ने अदा किया है। फहाद फासिल साउथ इंडस्ट्री में निर्माता से लेकर ऐक्टर तक के रूप में काम कर चुके हैं। वह मलयालम सिनेमा के चर्चित अभिनेता हैं। इसके अलावा वह तेलुगु और तमिल सिनेमा में भी सक्रिय हैं और अब हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं।

फहाद फासिल का जन्म 8 अगस्त 1982 को केरल में आलप्पुषा में हुआ। फहाद फासिल के पिता प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक-निर्माता और पिप्टराइटर हैं। इसके बाद भी उनके लिए फिल्मी दुनिया में कॅरियर बनाना उतना आसान नहीं रहा। बता दें कि फहाद फासिल को उनके पिता ने ही लॉन्च किया, मगर शुरुआत में उनकी फिल्में फ्लॉप रहीं। फहाद ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2002 में फिल्म ‘कायथुम दुरथ’ से की थी, जिसका निर्देशन उनके पिता ने किया था।

इरफ़ान से प्रेरित होकर फहाद फासिल की नई शुरुआत

फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी जिससे वे बहुत निराश हुए और उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी। डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद फहाद ने ऐक्टिंग छोड़कर पढ़ाई पूरी करने का निर्णय लिया और यूनाइटेड स्टेट चले गए। हालांकि, इस बीच फिर उनमें ऐक्टिंग की ललक जागी। इसका श्रेय जाता है दिवंगत अभिनेता इरफान खान को। दरअसल, ऐक्टिंग छोड़ने के बाद पढ़ाई के दौरान फहाद ने फिल्म ‘यूं होता तो क्या होता’ देखी। इससे उन्हें काफी प्रेरणा मिली।

इस फिल्म में फहाद को अभिनेता इरफान खान का किरदार काफी पसंद आया। इसके बाद उन्होंने इरफान की कई फिल्में देखीं और फिर से ऐक्टिंग की दुनिया में कमबैक किया। इंडस्ट्री में दोबारा एंट्री करने के बाद फहाद फासिल ने अपनी शानदार ऐक्टिंग को साबित किया। यूं तो फहाद अधिकांश फिल्मों में सपोर्टिंग रोल या कैमियो में ही नजर आते हैं, मगर अपने किरदार को वह इस कदर निभाते हैं कि पर्दे पर जीवंत हो उठता है।

अपने अब तक के कॅरियर में फहाद फासिल कई चर्चित फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनकी फिल्म ‘सी यू सून’ और फिल्म ‘जोजी’ और ‘मालिक’ ने उन्हें हिंदी भाषी लोगों के बीच भी काफी अच्छी पहचान दिलाई। फिल्म ‘पुष्पा’,’ पुष्पा 2′ और पाम में फहाद फासिल ने शानदार अभिनय किया है। अपनी अदाकारी के लिए लोकप्रिय फहाद को एडीएचडी (अटेंशन -डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) नाम की बीमारी है। इसका खुलासा उन्होंने बीते वर्ष किया।

फहाद फासिल: एडीएचडी से जंग और अवॉर्ड्स से सजी सफलता

ऐक्टर ने बताया कि आमतौर पर यह कंडीशन बच्चों में पाई जाती है, लेकिन उन्हें 41 साल की उम्र में इसका पता चला। एडीएचडी एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है, जो ध्यान, व्यवहार और आवेग को नियंत्रित करने की मस्तिष्क की क्षमता को प्रभावित करता है। अगर बात पर्सनल लाइफ की करें तो इन्होंने अभिनेत्री नजरिया नजीम से साल 2014 में शादी रचाई। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘बैंगलोर डेज’ के सेट पर हुई। 2013 में इन्होंने डेटिंग शुरू की।

करीब सालभर की कोर्टशिप के बाद कपल ने जनवरी 2014 में सगाई कर ली। फिर 21 अगस्त 2014 को शादी रचा ली।
अपने काम के लिए फहाद फासिल को नेशनल फिल्म अवॉर्ड सहित कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड और सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें मिलने वाले प्रमुख अवॉर्ड्स इस तरह हैं: 2017 में मलयालम फिल्म ‘थोड़ीमुथालूम दृक्साक्शियुम’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़े : सुपरस्टार का अनोखा सपना : रिटायरमेंट के बाद बनेंगे ऊबर ड्राइवर

2013 में मलयालम फिल्म ‘डायमंड’ नेकलेस के लिए बेस्ट ऐक्टर क्रिटिक्स का साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड जीता।
3 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं बेस्ट ऐक्टर कैटेगरी में, 4 केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। 2018 थोडीमुथालूम दृक्साक्शियुम के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स-मलयालम का साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड जीता। 2014 में आवेशम के लिए एंटरटेनर ऑफ द ईयर कैटेगरी में अवॉर्ड जीता।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button