अभिनंदन नाहटा के लिए तेरापंथ युवक परिषद का अभिनंदन समारोह
हैदराबाद, तेरापंथ युवक परिषद, हैदराबाद द्वारा आज तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष अभिनंदन नाहटा के अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वितीय के रूप में मनोनित होने पर साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी आदि ठाणा-4 के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में अभिनंदन समारोह का आयोजन में किया गया।
राजेन्द्र बोथरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साध्वीश्री ने अभिनंदन नाहटा को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं के संस्कार, सेवा और संगठनात्मक क्षमता से ही समाज का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होता है। उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों को समर्पित भावना से समाजहित में कार्य करते रहने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें… जीवन में ज्ञान प्राप्ति के लिए विनय आवश्यक : विनयश्रीजी
तेरापंथ युवक परिषद कार्यकारिणी में नई नियुक्तियाँ
तेयुप अध्यक्ष राहुल गोलेच्छा ने कहा कि यह पूरे हैदराबाद तेरापंथ समाज के लिए गौरव का क्षण है कि निवर्तमान अध्यक्ष को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रत्येक सदस्य की सामूहिक निष्ठा और टीम भावना का परिणाम है। साथ ही यह भविष्य में और ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की प्रेरणा देती है। अवसर पर अखिल भारतीय परिषद सदस्य मनीष पटवारी, आशीष दक, राहुल श्यामसुखा एवं कुशल भंसाली को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की कार्यकारिणी में मनोनीत किए जाने पर बधाई दी गई।
कार्यक्रम में तेलंगाना माइनॉरिटी सदस्य एवं जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, सिकंदराबाद के उपाध्यक्ष हिमांशु बापना, मंत्री हेमंत संचेती, महिला मंडल अध्यक्ष नमिता सिंघी, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष वीरेंद्र घोषाल, अणुव्रत समिति अध्यक्ष राजेंद्र बोथरा व अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री चेतन मरलेचा ने किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



